20 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार!

SHARE:

निभाष मोदी,भागलपुर

भागलपुर,नवगछिया के जीआरपी थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक को नवगछिया आरपीएफ के जवानों ने अपने हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान उसके पास रखी बॉडी के अलग-अलग पैकेट में 20 किलो 500 ग्राम गाजा बरामद किया गया, जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि आरपीएफ जवानों के द्वारा जांच के दौरान गाजा तस्कर को हिरासत में लिया जिसके उपरांत हमलोग स्टेशन पर पहुंच कर उससे जानकारी लिये जिसमें पता चला कि गांजा तस्कर सोनू कुमार सिंह मधेपुरा जिला के लोआलगाम गांव का रहने वाला है, वह गाजा पश्चिम बंगाल से खरीद कर अपने घर ले जा रहा था! थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment