नगर परिषद के कर्मी अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना!

SHARE:

अमर कुमार आनंद

बिहार राज्य के स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सुल्तानगंज नगर परिषद के सभी कर्मी प्रधान सहायक रवि रंजन चौधरी के नेतृत्व में धरने पर बैठे हैं और अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की इस दौरान नगर परिषद के प्रधान सचिव ने बताया बिहार राज्य स्थानीय कर्मचारी के आवाहन पर पूरे राज्य भर के नगर निकाय में कार्यरत सभी कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं! जिनमें कर्मियों का मांग है क्यों दैनिक दैनिक कर्मी जिनकी कार्य अवधि 10 वर्ष से अधिक हो गई हो उनको नियमिती करण की मांग कि जा रही है और उनका वेतन 18000 से 21000 तक हो इसके अलावा स्थाई कर्मी को आयोग द्वारा लागू सातवां वेतन मिले अगर मांग पूरी नहीं होती है तो यह धरना अनिश्चितकालीन कर अपने हक के लिए आंदोलन किया जाएगा|

Join us on:

Leave a Comment