निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर जिले में पंचायत चुनाव दूसरे चरण से प्रारंभ होकर अंतिम चरण में समाप्त होगा, जिले के जगदीशपुर प्रखंड में जो दूसरे चरण में मतदान होना है, जिसको लेकर 7 अगस्त से नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है, जिसको लेकर जगदीशपुर पुलिस ने कमर कस लिया है, जगदीशपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के दिशा निर्देश का अनुपालन और कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जगदीशपुर पुलिस के द्वारा तैयारी की जा रही है, जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर निरोधक, 107 के तहत कार्रवाई ,सीसीए, और शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है, साथ ही पुलिस के द्वारा दिवा गस्ती , संध्या गस्ती और एस ड्राइव चलाकर शराब से जुड़े मामले पर नजर बनाए हुए है, जिससे चुनाव के समय लॉ एंड आर्डर की समस्या उत्पन्न ना हो।




