कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

कटिहार जिले के सभी वार्डो एवं पंचायतों में टीकाकरण का महा अभियान आज और कल होगा, जिसमें पहली और दूसरी डोज़ दी जा रही हैं। दूसरी डोज़ लेने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण केंद्र आने की अपील की जा रही है। प्रथम डोज़ लेने वाले वैसे व्यक्ति जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज़ नहीं ली है वैसे व्यक्तियों को अपील करते हुए अपना दूसरा डोज लेना सुनिश्चित करें। जिला अधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर कटिहार जिले में 256 मेगा टीकाकरण शिविर लगाया गया है। जिसमें आज और कल टीकाकरण किया जाएगा। जहा दूसरी डोज़ के लिए एक लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज जिला अधिकारी उदयन मिश्रा ने कटिहार सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर पहुंचकर जायजा लेते हुए कहा कि पूरे बिहार में कटिहार जिला चौथे स्थान पर है, इसलिए टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी डोज़ के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए सभी विभागों को विशेषकर स्वास्थ्य विभाग को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।




