गंगा नदी में एक युवक की तैरती लाश पुलिस ने किया बरामद, इलाके में सनसनी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने गंगा नदी में एक युवक के शव को तैरते देखा । फिर स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और छानबीन में जुट गई । लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । बताया जा रहा है कि आज जब समस्तीपुर पंचायत के लोग गंगा के जलस्तर को देखने के लिए गंगा घाट की ओर गए उसी दौरान कुछ मछुआरे गंगा नदी में मछली मार रहे थे तब मछुआरों ने गंगा की धार में बहते हुए एक युवक के शव को देखा। फिर मछुआरों के सहयोग से उक्त युवक के शव को किनारे तक लाया गया । अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है ,साथ ही साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या की या फिर युवक की गंगा में डूबने से मौत हुई है । लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment