प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीप जलाकर किया । शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक हॉल में आयोजित इस कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के महिलाओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। मोदी सरकार सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ही नहीं बल्कि बेटियों के जन्म से लेकर अंतिम समय तक सशक्तिकरण का काम कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने के साथ-साथ उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी का सपना है कि देश की जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी हो। अभी 18% जीडीपी है जिस दिन महिलाओं की हिस्सेदारी जीडीपी में होगी उस दिन देश में एक बड़ा उछाल होगा।




