अविनाश कुमार

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बता देकि बच्चा अपने नाना के घर रुन्नीसैदपुर के मेहसौल गावं आया था। मृतक बच्चा जिले के परिहार प्रखंड के लहोरीया गाँव का रहने वाला था। बच्चा अपने नाना के घर मेहसौल आया था। दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकला इसी बीच सफेद रंग की अज्ञात कार की चपेट में आ गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते चालक कार सहित फरार हो गया। जख्मी बच्चे को ग्रामीणों की मदद से समुदायिक स्वास्थ केंद्र रुन्नीसैदपुर ले जाया गया।चिकित्सको ने जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए सीतामढ़ी सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।




