आम आदमी पार्टी बिहार प्रभारी संजीव झा ने प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार को जमकर लताड़ा!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

भागलपुर,आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी बिहार प्रभारी संजीव झा जी के नेतृत्व में वृंदावन विवाह भवन भागलपुर में प्रदेश प्रभारी संजीव झा के सिल्क सिटी भागलपुर की धरती में आगमन पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन की गई है जिसमें जिला अंतर्गत आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी राकेश यादव और नाथ नगर विधानसभा प्रभारी सैफ़ुल इस्लाम , दिलीप ज़ोन , बम बम बाबा , शादाब, जयनंदन, विधा सागर एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। जिसके पश्चात बुरारी विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा जी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया! प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बुरारी विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा ,उनका कहना हुआ वह अपना जो राज स्थापित किए हैं वह यह कह कर कि लालू के समय में जंगलराज था लेकिन जो जंगलराज उस समय था उस से भी बदतर स्थिति अभी बिहार की हो गई है, पहले तो लोग शाम में डरे सहमे रहते थे अब तो दिनदहाड़े कहीं भी घटनाएं हो जाया करती हैं ,साथ ही अपराध का भी ग्राफ काफी बढ़ गया है! उनका कहना हुआ हमारा यहां आने का मुख्य मकसद है बिहार को फिर से मजबूत करना! आगामी पंचायत चुनाव जो होना है उसमें भी अभी से रणनीति तय करना जिससे कि हमारा बिहार हमारे बिहार के सारे पंचायती क्षेत्र सुचारू रूप से चल सके! नीतीश कुमार को लताड़ते हुए उन्होंने कहा नीतीश कुमार की सरकार पूर्णरूपेण फेल है और आम आदमी पार्टी इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करती, वारदात का ग्राफ इतना बढ़ गया है , एनडीए की सरकार में नीतीश कुमार के राज को आप देख रहे हैं यहां के लोग किस कदर बिहार में त्राहिमाम है।

Join us on:

Leave a Comment