निभाष मोदी,भागलपुर

बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के बैनर तले आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर के डॉ.अंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-2 के कॉमन रूम में शहीद जगदेव प्रसाद शहादत दिवस समारोह आयोजित हुआ.
इस मौके पर बहुजन बुद्धिजीवी डॉ.विलक्षण रविदास ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के शब्दों में दस प्रतिशत शोषक बनाम नब्बे प्रतिशत शोषितों की ईज्जत और रोटी की लड़ाई भारत में वैज्ञानिक समाजवाद या कम्युनिज्म की असली लड़ाई है.उन्होंने कहा कि दस प्रतिशत शोषकों के जुल्म और चौतरफा वर्चस्व से नब्बे प्रतिशत शोषितों को मुक्ति हासिल करना होगा.नौकरशाही और जमीन-दौलत में नब्बे हिस्सा लेना और सम्मान हासिल करना ही सही सामाजिक न्याय है.
सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम और रामानंद पासवान ने कहा कि 5 सितंबर1974 ई को कुर्था प्रखंड में आयोजित हजारों लोगों की सभा में जगदेव प्रसाद की हत्या जिन ताकतों ने की थी,वही ताकतें आज भी दिल्ली-पटना की सत्ता पर काबिज हैं.वही ताकतें आज धन-धरती और राजपाट से बहुजनों को बेदखल कर रही है.मनुविधान थोप रही है.सरकारी संपत्ति को बेच रही है.
रिंकु यादव ने कहा कि सौ में नब्बे शोषितों की धन-धरती-राजपाट में नब्बे भाग हिस्सेदारी की लड़ाई बराबरी की लड़ाई है.सामाजिक न्याय,लोकतंत्र व समाजवाद की लड़ाई है.नया भारत बनाने की लड़ाई है.
बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के अध्यक्ष सोनम राव और सचिव अनुपम आशीष ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के वारिसों को जातिवार जनगणना के सवाल पर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी.जातिवार जनगणना के विरोधी शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों व सपनों के दुश्मन हैं.
समारोह में मौजूद थे बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के मिथिलेश विश्वास, नंदकिशोर भारती, प्रवीण कुमार यादव,राजीव कुमार,पांडव शर्मा,निर्भय कुमार, विजय कुमार, चंदन पासवान,डेविड कुमार,बबलू कुमार,डब्लू कुमार,राजेश कुमार पासवान,प्रेम कुमार,सतीश कुमार,अवधेश,जितेंद्र
सामाजिक कार्यकर्ता- योगेंद्र दास, विभूति दास, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत रजक,रवि,राधे दास.




