विश्वविद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों में मनाया गया शिक्षक दिवस!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अलावे भागलपुर के कई शिक्षण संस्थानों में आज धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस!

सच ही कहा गया है की एक शिक्षक का अपना ही संसार होता है जिसमें उसके छात्र बसते हैं, सरस्वती पुत्र शिक्षकगण पृथ्वी पर परिवार , समाज और देश के सबसे बड़े हितेषी हैं । उनकी योग्यता से नया संसार सृजित होता है !
आज 5 सितंबर अर्थात शिक्षक दिवस शिक्षण संस्थानों में आज शिक्षक दिवस मनाया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिंदू विचार के थे उनके इन्हीं गुणों के कारण सन 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था इन्होंने राजनीति में ऊंचे पद पर आसीन होने के बाद भी अपने आप को शिक्षक की माना इसलिए इनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है !
इसी कड़ी में आज भागलपुर के कई शिक्षण संस्थानों ने शिक्षक दिवस मनाया तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कई विभागों ने सामूहिक रूप से शिक्षक दिवस का कार्यक्रम किया जिसमें तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की कुलपति नीलिमा गुप्ता, प्रति कुलपति के अलावे सभी प्रशासनिक पदाधिकारी सीनेट प्रशाल में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मैं सबसे पहले कुलपति ने तिलका मांझी के स्टेचू पर माल्यार्पण किया फिर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया उसके बाद कुल गीत की प्रस्तुति बच्चों ने की साथ में कुलपति ने सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पौधा एवं सौल दीया। साथ ही साथ अपनी वार्ता में उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे आदर्श हमेशा रहेंगे उनके कथनानुसार हमें चलना चाहिए हमें अच्छा व्यक्ति बनने के लिए उनकी सारी बातों को माननी चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे विश्वविद्यालय को जिन शिक्षकों के चलते एक अलग पहचान बनी उन सभी शिक्षकों को तहे दिल से शिक्षक दिवस की मुबारकबाद व बधाई दी।

Join us on:

Leave a Comment