धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी

भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना जीरोमाइल से आ रही है जहां हजारों लीटर शराब शौचालय सफाई टंकी की गाड़ी से बरामद हुई है गुप्त सूचना के आधार पर शौचालय सफाई टंकी गाड़ी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार युवक गोपाल पासवान उम्र 24 साल जो ग्राम ननकू मुफस्सिल थाना खगड़िया का रहने वाला है वही दूसरा श्रवण कुमार उम्र 24 साल ग्राम ठहठा मानसी थाना का रहने वाला है गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह लोग सिर्फ गाड़ी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करते थे उसके सामने लोडिंग या अनलोडिंग नहीं होता था यह गाड़ी कहां से आती है इसकी सूचना उन लोगों के द्वारा नहीं दी गई उन लोगों का कहना था कि हम लोग दूसरी बार गाड़ी को लेकर आ रहे थे इसी दरमियान जीरोमाइल थाना क्षेत्र मे गिरफ्तार कर लिए गए, गिरफ्तार युवक से जब हमारे संवाददाता ने शराब माफिया का नाम पूछा तो उसने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, शराब की कितनी मात्रा है इसकी स्पष्ठ जानकारी अभी नही मिल पाई है, थाने में बोतलों को गिनने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।




