मत्स्य विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर

आज गंगा मुक्ति आंदोलन एवं जल श्रमिक संघ द्वारा क्रांतिकारी धरना प्रदर्शन किया गया ! सभी मछुआरों का कहना हुआ कि हम सभी मछुआरे की मांग है कि गंगा नदी में अपराधियों द्वारा बाहुबलियों द्वारा मुसहरी जाल, घेराबाड़ी ,गंगा से जुड़ा हुआ नदी है उसमे जबरन घेराबाड़ी करना हो रहा है जिससे मछुआरों का रोजी-रोटी पर भी आफत आ गया है, साथ ही साथ मछुआरे भूख से मर रहे हैं !मछुआरों के बोलने पर बाहुबलियों द्वारा गाली-गलौज करना, गोली से मार देना, घायल कर देना आदि प्रक्रिया चालू है! कई मछुआरों की हत्या तक कर दी गई है जिसमें हम मछुआरे सरकार से कई बार मांग भी किए है परंतु कोई सुनवाई अभी तक नहीं हो पाई है!
मछुआरों का कहना हुआ कि हम लोग इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तक को आवेदन दिए परंतु कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं मिल पा रहा है, बताते चलें कि उन लोगों का यह भी कहना हुआ अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो जिस तरह दिल्ली व उसके अलावा कई जगहों पर किसान आंदोलन हो रहा है उसी तरह मछुआरों का भी क्रांतिकारी आंदोलन प्रारंभ होगा और जब तक हमारी बातें नहीं मानी जाती हैं यह निरंतर चालू रहेगा चाहे सालों साल यह आंदोलन करना पड़ेगा तो करने के लिए हम मछुआरे तैयार हैं कभी पीछे नहीं हटेंगे।

Join us on:

Leave a Comment