उद्योग और रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा बिहार :- अरविन्द सिंह

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 6 जनवरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जहां राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी के शासनकाल में बिहार में सिर्फ सता संरक्षित अपहरण उद्योग स्थापित हुआ करता था और डर एवं भय के कारण कोई भी निवेशक बिहार में निवेश करने को तैयार नहीं था। सिर्फ भय एवं पलायन का वातावरण था वही आज एनडीए सरकार में राज्य में नई और अच्छी निवेश नीति का परिणाम है कि निवेशक बिहार में निवेश करने को उत्सुक हैं।

आज प्रदेश में नए-नए छोटे बड़े उद्योग लग रहे हैं और हजारों – हजार की संख्या में रोजगार का सृजन हो रहा हैं। नवादा में सीमेंट प्लांट का शिलान्यास हो या मुजफ्फरपुर में भी सीमेंट प्लांट बनाने की तैयारी हो और तो और पटना के आसपास लॉजिस्टिक (गोदाम) बनाने की तैयारी।

श्री अरविन्द ने कहा कि साथ ही अररिया, किशनगंज, बेगूसराय में नए कृषि लॉजिस्टिक (गोदाम) बनाने की तैयारी है, लगभग 40,000 प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हो रहा हैं एनडीए सरकार में।

एनडीए सरकार में नए उद्योग, नए रोजगार की बिहार में भरमार हो रहा हैं। एनडीए सरकार में बिहार में सुशासन का माहौल और लगातार विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण धीरे-धीरे बिहार निवेशको के लिए निवेश कर बिहार में उद्योग स्थापना की पसंद बनती जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment