रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा रोड के समीप जसो गांव जाने वाली सड़क किनारे रविवार की अहले सुबह एक अज्ञात अधेड़ की शव देख कर मचा सनसनी। शव मिलने की खबर देखते ही देखते जंगल की आग के तरह चारों तरफ फ़ैल गया। लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगो ने इस बात कि सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर दल बल के साथ थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक 50 से 55 वर्षीय के करीब का है। देर तक प्रयास किए जाने के बाद भी शव का पहचान नहीं हो पाया है।अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने को लेकर मौके पर पहुंचे बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,कंचन कुमार सिंह, मधु कुमार सिंह दल बल के साथ शव की पहचान को लेकर मसक्कत करते दिखाई दिए। वहीं पुलिस के द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।
वहीं प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि अंधेर व्यक्ति की मौत ठंड लगने के कारण हुई है। लेकिन मौत को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की अधेर की मौत की वजह क्या है।




