बेगूसराय-विहाहिता की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में एक नवविवाहिता की मौत के बाद एक तरफ जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है तो वहीं परिजनों के द्वारा दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के करेटार गांव की है। मृतक महिला की पहचान करेेंटार निवासी बाल्मीकि चौधरी की पत्नी रूपम कुमारी के रूप में की गई है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । ससुराल पक्ष के लोग अभी भी मौके से फरार हैं ।
क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट।
भी ओ – दरअसल पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के करेटार गांव की है जहां 1 जनवरी की रात दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। उक्त मामले में परिजनों ने बताया कि 1 जनवरी को दिन में रूपम कुमारी से मायके वालों की बातचीत हुई थी और उस वक्त रूपम कुमारी ने कुछ भी नहीं बताया। रूपम कुमारी का पति वाल्मीकि चौधरी प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है । परिजनों के अनुसार शादी के वक्त उन्होंने एक लाख पंद्रह हजार रुपए दिए थे। लेकिन बाद में वाल्मीकि चौधरी के द्वारा एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी और इसको लेकर रूपम कुमारी को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। परिजनों ने बताया जब उन लोगों को रूपम के मौत की सूचना मिली तब वह लोग रूपम के ससुराल बखरी थाना क्षेत्र के करेटार पहुंचे जहां शव के गले पर फंदे का निशान स्पष्ट नजर आ रहा था । तत्पश्चात पुलिस को इसकी सूचना दी गई । घटना के बाद रूपम के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। परिजनों ने सीधे-सीधे बाइक के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
बाइट – मिथिलेश चौधरी – परिजन

Join us on:

Leave a Comment