बेगूसराय- काम करने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है। मृत महिला की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बमबम दास की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के पति बमबम दास ने बताया है कि घर में काम करने के बाद किरण देवी पंखा चला दिया था। उन्होंने बताया है कि जब पंखा का स्विच बंद करने के लिए गया था इस दौरान वह करंट के चपेट में आ गई और तरफ कर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वीरपुर थाना पुलिस को दी।
मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट _बम बम दास ,पति

Join us on:

Leave a Comment