रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बच्चे के दादा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल, हादसे ने नववर्ष की खुशियों को मातम में बदला
– मधुबनी शहर में नए साल की खुशियां मनाने जा रहे तेज रफ्तार कार ने पांच को रौंदा। घटना में एक 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो ही गई, जबकि घटना में बच्चे के दादा सहित चार लोग घायल गंभीर रूप से हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना सहित, रहिका थाना के साथ भारी पुलिस बल बहित अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले को देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दादा के साथ सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास चाय बिस्किट के लिए अपने घर से निकला था। उसी दौरान यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई।
वर्ष 2025 के पहले दिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे नए वर्ष के उपलक्ष में पिकनिक मनाने नेपाल के जनकपुरधाम जा रहे एक कार ने पांच को रौंद दिया। घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के बलुआ मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक नव वर्ष के उपलक्ष में एक महिला सहित चार लोग कार में सवार होकर पिकनिक मनाने नेपाल के जनकपुरधाम जा रहे थे। इसी बीच बुलवा मुहल्ले के समीप ड्राइवर का कार से नियंत्रण हट गया और कार 5 लोगों को रौंदते हुए नाले में चली गई। नए साल के पहले दिन हुई दुर्घटना मे एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
घटना के बाद घटनास्थल पर आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। साथ ही सड़क पर बच्चे का शव रखकर लोगों ने टायर जलाकर सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना सहित, रहिका थाना के साथ भारी संख्या मे पुलिस बल और अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को देख रहे हैं। जांच के लिए मौके पर एफ एस एल की टीम भी पहुंच गई है।
परिजन के मुताबिक मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में सुबह 10 बजे के आसपास एक बेलेनो कार ( बि आर ओ 1 एफ वाय 4387) अनियंत्रित हो कर सूरी स्कूल से किशोरी लाल चौक जाने बाली मोर पर बलुआ टोला के पास नाले में जा पलटी। इस दौरान एक 5 वर्षीय बच्चे समेत 5 लोग कार के चपेट में आ गए। वहीं कार से कुचल जाने के कारण घटना स्थल पर ही बलुआ टोला का मोहम्मद दिलशाद के पुत्र पांच वर्षीय कोनेन की मौत हो गई। वही चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग दौरे तो मृत बच्चे को कार के निचे से निकाला गया। वहीं इस घटना में घायल चार लोगों को विना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। कार ड्राईव करने वाले मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज शैलहेश गहबर के पास रहने वाले हरीश चंद्र राउत के 23 वर्षीय पुत्र अटल विश्वास गंभीर रुप से घायल हो गए है। अटल विश्वास के गंभीर हालात को देखते हुए उसको मधुबनी सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान मृतक के दादा 70 वर्षीय मोहम्मद सईद, चाय दुकानदार साजन, एक साईकिल सवार सहित एक अन्य शामिल है।
घटनास्थल पर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान परिजनों एवं स्थानीय लोगो के बीच मामले को लेकर बातचीत जारी है। पुलिस मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को राजी करने में लगी है।
घटनास्थल पर एफसएल की टीम भी पहुंची है जो घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच में जुटी है। वहीं
आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम करके आक्रोश वक्त किया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष ,नगर निगम के डिप्टी मेयर के साथ मिलकर माहौल को शांत करने में लगे हुए हैं। वहीं घटना के बाद घटनास्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह से गमगीन हो गया है। मृतक बच्चे के परिजन का रो-रो कर हाल बुरा है।
बाइट — मोहम्मद रमीज, मृतक का चचेरा दादा




