समस्तीपुर- निरंकारी क्षमा याचना दिवस, सद्गुरु माता सुदीक्षा जी के पावन विचारों को जीवन में अपनाने की जरूरत!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर

समस्तीपुर शहर के जूट मिल रोड स्थित संत निरंकारी मिशन परिषद में निरंकारी क्षमा याचना दिवस का आयोजन किया गया।

समागम में मानवता को संबोधित करते हुए मुखी महात्मा राजेश कुमार जी ने समस्त साध संगत की ओर से समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन विचारों को जीवन में हर पल अपनाने की बात कहते हुए क्षमा याचना की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले साल संगतों के आयोजन,साध संगत एवं समाज के प्रति किए गए प्रेरक मानवता के कार्य चाहे वह रक्तदान शिविर हो,जगह-जगह प्याऊ सेवा लगाना हो,नदी घाटी स्वच्छता अभियान हो,अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सफाई अभियान हो और ऐसे कई मानवता को समर्पित सेवा कार्य सब में कहीं ना कहीं कुछ न कुछ कमियां रह गई थी। जो और भी बेहतर रूप में मानवता को समर्पित किया जा सकता था । उन सभी कार्यों के लिए समय के सद्गुरु और परमात्मा का अनुमोदन करते हुए क्षमा याचना की प्रार्थना करते हैं और कहते हैं कि बिना गुरु के संसार रूपी भवसागर में परमार्थ को प्राप्त करना अत्यंत कठिन है। हमें समय के सद्गुरु से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति कर परमार्थ की ज्योति मानव मन में जलाते हुए सेवा, सिमरन, सत्संग को नित्य प्रति जीवन में स्थान देते हुऐ करते हुए मानवता के प्रति प्रीत,नम्रता, प्यार वह सद्भावना से युक्त विश्व बंधुत्व वाले कार्य करने होंगे तभी हम दूसरों को परमार्थ की राह पर लाने में अग्रसर हो पाएंगे।
इस मौके पर सेवा दल संचालक महात्मा राम प्रकाश जी शिक्षक महात्मा नंदेश्वर जी राजकिशोर जी,मोतीलाल जी,यमुना जी, मिथिलेश जी सहित समस्त सेवा दल के जवान एवं साध संगत उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment