पार्षद संघ चुनाव में अनिल पासवान अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष अश्विनी जोशी,मोंटी और जाविर अंसारी का चयन!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

आज नगर निगम भागलपुर के पार्षद सभागार में संजय सिन्हा के नेतृत्व् में, एक बैठक का आयोजन किया गया, गौरतलब हो की पार्षदों का कार्यकाल दो साल पुरा कर लिया है,लेकिन पार्षद अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं, इसको लेकर पार्षद संघ चुनाव का आयोजन किया गया,यह चुनाव नॉमिनेशन के तहत हुआ, इस चुनाव को सबों ने ताली बजा कर समर्थन किया, स्थाई समिति के रंजीत मंडल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा की मेरी प्राथमिकता है पार्षदों की सुरक्षा के साथ शहर की स्वच्छता व शहर का विकास हो।

पांच प्वाएंट के तहत पार्षदों की सुरक्षा के साथ कई विंदुओं पर वार्ता हुई, योजना के तहत अधिकारियों व पार्षदों के बीच वार्ता हो,चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रभारी मनीष यादव को बनाया गया है।

बैठक मे शहर के सभी 51 वार्डों के पार्षद मोजूद थे।

अध्यक्ष के रूप में अनिल पासवान, उपाध्यक्ष के रूप में अश्वनी कुमार जोशी मोंटी और जाविर् अंसारी को साथ ही महासचिव के लिए नंदिकेश सचिव के रूप में पंकज गुप्ता और निरूपा कुमारी का चयन किया गया, वहीं कोसाध्यक्ष के रूप में नुसरत वहीं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अमृता राज और गोविंद बैनर्जी को बनाया गया । वहीं नव मनोनीत अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा मैं अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करूँगा, इसका निर्वहन करूँगा, वहीं सभी नव मनोनीत पदधिकारियों का सभी पार्षदों ने अंगवस्त्र देकर शुभकामनाएँ दी।

Join us on:

Leave a Comment