रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड स्थित डॉक्टर झम्मन राम स्मृति भवन के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के अंतर्गत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राम नारायण महतो ने किया। समारोह का उद्देश्य 22 दिसंबर को देवघर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय झा को “मिथिला रत्न” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित करना था।
मैथिली को अष्टम अनुसूची में शामिल करने के बाद से इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष एक सम्मेलन होता आया है। इस वर्ष 22 वीं बार संस्था की बैठक देवघर में हुई थी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के अध्यक्ष और मैथिली साहित्यकार पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर महेंद्र नारायण राम ने कहा कि “मिथिला रत्न” सम्मान पूरे विश्व में उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण भारत और नेपाल के लोग दरभंगा या पटना न जाकर डॉक्टर संजय झा से चिकित्सा सेवा लेते हैं और लाभान्वित होते हैं। डॉक्टर झा पिछले 25 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रहे हैं।
डॉक्टर संजय झा ने इस सम्मान समारोह को अपनी ज़िम्मेदारी बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें और ऊर्जा के साथ सेवा कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस समारोह में प्रमुख अतिथियों में यशोधर यादव, डॉक्टर अमित अग्रवाल, डॉक्टर बिमल बिहारी, डॉक्टर जहांगीर, प्रोफेसर श्रवण मंडल, शत्रुध्न मंडल, माकपा नेता उमेश घोष और नरेश पासवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एलकेजी की छात्रा रूही राजवंशी ने डॉक्टर संजय झा को सम्मानित किया, जो समारोह का एक खास आकर्षण था।
बाइट– राम नारायण महतो, कार्यक्रम के अध्यक्षता सह पूर्व सरपंच
बाइट– डॉक्टर संजय झा, मिथिला रत्न” से सम्मानित




