रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को एक निजी लॉज के कमरे में 14 वर्षीय छात्र का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गया। मृतक छात्र स्थानीय एक निजी स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। मृतक के चचेरे भाई ने अन्य लोगों के सहयोग से लॉज के कमरे को तोड़कर अचेता अवस्था में छात्र को बाहर निकाला और मधेपुर अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र भेजा थाना क्षेत्र के सुन्दरी गांव निवासी अनिल यादव का पुत्र अमन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक अमन कुमार मधेपुर के नवादा स्थित एक निजी स्कूल में नवमी कक्षा का छात्र था और वह नवादा गांव के एक निजी लॉज में रहता था। पिछले दो दिनों से वे स्कूल नहीं गया था। बीती रात उनकी अपने पिता से बात हुई थी, सुबह से वह किसी का फोन नहीं उठा रहा था। चचेरे भाई आदर्श कुमार किसी काम से दरभंगा जा रहा था, जब उसका फोन भी नहीं उठाया तो वे लॉज पर जाकर देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। बार बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। तो अंदेशा होने पर कमरे की किवार को तोड़कर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो पाया की बच्चे के मुंह से झाग और खून निकल रहा था। इधर छात्र की मौत की सूचना पाते ही माता पिता सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर परिजनों का हाल बेहाल था। इधर लॉज में छात्र का शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। चिकित्सक डॉक्टर अंजुम हाशिम ने विषपान की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनो के अनुसार अमन कुमार चार भाई बहनों में अपने पिता का इकलौता पुत्र था। शव को देखकर मां फूल देवी,पिता अनिल यादव सहित बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।




