पूर्व राज्यपाल के मुहिम को आगे बढ़ाएंगे बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान- मनोज शर्मा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि

पूर्व राज्यपाल के मुहिम को आगे बढ़ाएंगे बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान- मनोज शर्मा

पटना 25 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बिहार के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान को बधाई दी है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बिहार में महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एक सफल प्रशासक साबित होंगे, अब तक जहां भी, जिस पद पर भी वह रहे, उन्होंने राजनीतिक सुचिता का पूरी तरह से पालन किया है. माननीय वर्तमान राज्यपाल संविधान के तमाम पहलुओं पर बहुत ही स्पष्ट राय रखते हैं. वह एक प्रगतिशील इंसान होने के साथ-साथ एक राष्ट्रवादी व्यक्ति भी है. इन्होंने कभी भी अपनी मानवीय मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया है. इन्होंने पद छोड़ना मुनासिब समझा है जबकि, चाहते तो सत्ता में शीर्ष पद पा सकते थे।

श्री शर्मा ने बिहार के पूर्व राज्यपाल महामहिम श्री राजेन्द्र वी आर्लेकर की भी प्रशासनिक कुशलता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री आर्लेकर एक सुलझे हुए व्यक्ति के साथ साथ बिहार के लिए एक बेहतर प्रशासक साबित हुए। केंद्र सरकार ऐसे कुशल और दक्ष नीतिनिर्धारकों से अलग अलग राज्यों में सेवा लेती रही है। बिहार से श्री आर्लेकर जी के जाने का दुख तो हैं ही लेकिन, श्री आरिफ मोहम्मद खान जी के आने की खुशी भी है। श्री आर्लेकर ने अपने अल्पसमय में बिहार के शैक्षणिक व्यवस्था और अपने स्तर के प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की जो मुहिम छेड़ी थी, उसे माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान अपनी कुशल नेतृत्व के साथ पूरा करेंगे। श्री आर्लेकर जी के जाने से जो राजभवन में खालीपन आया है, उसे श्री आरिफ जी अपनी क्षमता, कुशलता और व्यवहारिता से भरेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि 2010 के बेस्टसेलर बुक टेक्स्ट एन्ड कॉन्टेक्स्ट कुरान एन्ड कंटेंपरेरी चैलेंजेस के लेखक महामहिम श्री आरिफ मोहम्मद खान अपने निजी जीवन और सार्वजनिक जीवन में बहुत ही स्पष्टवादी रहे हैं। उन्होंने स्पष्टता के साथ राजनीति की है। इसका उदाहरण इससे मिलता है कि जब शाहबानो केस में राजीव गांधी सरकार ने शाहबानो का साथ नहीं दिया था तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना उचित समझा था। पिछले 5 साल से केरल के राज्यपाल रहने के साथ-साथ देश के ज्वलंत मुद्दों पर भी श्री आरिफ अपनी स्पष्ट राय रखते रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और राज्यपाल महामहिम श्री आरिफ मोहम्मद खान की जोड़ी हिट साबित होगी। दोनों नेता एक साथ, एक कैबिनेट में केंद्र में मंत्री भी रह चुके है।

धन्यवाद
मनोज शर्मा
प्रदेश प्रवक्ता/ पूर्व विधायक
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें