पंकज कुमार जहानाबाद ।
देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेदकर पर दिए गए बयान के बाद राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा है जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक तरफ जहां बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और अमित शाह से इस्तीफा की मांग किया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिरोध मार्च निकालकर जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंचे ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गृह मंत्री के द्वारा दिया गया बयान कि कांग्रेस निंदा करती है। गृह मंत्री को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए ।बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में अमित शाह के बयान के विरोध में झंडा बैनर के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से आक्रोश मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे ।जहां धरना दिया इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नराबाजी किया ।बहुजन समाज पार्टी के प्रांतीय नेता ब्यास का कहना था कि अमित शाह ने संसद भवन में कहां की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भगवान नहीं है लेकिन उनको यह जानना चाहिए कि जो दलित एवं महादलित को बाबा साहब भीमराव अंबेदकर ने दिया है वह अब तक भगवान नहीं दिए थे। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जाएगा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन को और तेज करेंगे ।कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जहानाबाद गांधी मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाली गई । मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर अमित शाह एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमित शाह के उस बयान में तानाशाही झलकता है। जिसमें उसने बाबा साहब का नाम लेकर खिल्ली उडायी है ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से अबिलंब पूरे देश से माफी मांगने की बात कही।




