ऑटो का किराया मांगने पर चालक की जमकर की पिटाई!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

जख्मी चालक कर सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन मोड पर सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन मोड पर सोमवार की सुबह ऑटो का किराया मांगने पर एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी चालक टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ला निवासी शैलेश साह का 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार है एवं वह पेशे से ऑटो चालक है। इधर चालक सुमित कुमार ने बताया कि वह एक लड़की को स्टेशन से अपने ऑटो पर बैठकर पुरानी पुलिस लाइन मोड़ पर लेकर उसे उतरा। जब उसने उससे किराया मांगा तो उसने अपने भाई को बुलाया। इसके बाद उसने भाई से झूठा आरोप लगाते हुए बोला कि इसने मुझे छुआ है। जिसके बाद उसने ऑटो का किराया भी नहीं दिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसका इलाज अरशद अस्पताल में कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें