तीन दबंगो ने युवक को पीटा,चटवाया थूक,करवाया उठक बैठक, फिर वीडियो किया वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक के साथ हैवानियत.. तीन दबंगो ने युवक को किया पिटाई..चटवाया थूक..कान पकड़कर करवाया उठक बैठक..वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल..युवक की माँ ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर..
पुलिस जांच में जुटी..
एमएसकेवी कॉलेज परिसर की घटना

मुजफ्फपुर में एक युवक के साथ हैवानियत का खेल खेला गया है..तीन दोस्तो ने युवक के साथ तालिबानी अंदाज में सलूक किया..तीन दबंग दोस्तों ने पीड़ित युवक के साथ बेहरमी से मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया. हमलवार लड़को ने उसकी बेल्ट व डंडे से जमकर पिटाई कर दिया..कान पकड़कर उठक बैठक कगया..आरोपियों ने वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया..घटना एमएसकेवी कॉलेज परिसर की है..वहीं पीड़ित युवक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा घर के काम से बनारस बैंक चौक की ओर गया था..आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और फील्ड में ले गया..वहां लात घुसे से पिटाई कर दिया..बेटा गुहार लगाते रहा और आरोपित उसे पिटता रहा..आरोपियों ने थूक भी चटवाया और कान पकड़कर उठक बैठक करवाया..छुरा दिखाते हुए बोला कि तुम्हारी 15 दिनों में हत्या कर दी जाएगी..पॉकेट से दो हजार रुपिया भी छीन लिया..पिटाई कर रहे एक युवक ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया तब जाकर परिवार वालो की जानकारी हुई.. पीड़ित युवक की मां ने आवेदन में बताया कि बेटे से थूक चटवाया और छुड़ा दिखाते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर हत्या कर देंगे बेटा इस वजह से काफी डर गया और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं दी ..फेसबुक पर वीडियो देखा उसके बाद बेटे से पूछताछ की तब जाकर उसने घटना के बारे में बताया… युवक की मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है. नगर थाना की पुलिस ने वायरल वीडियो देखने के बाद मां के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया है.. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है.
वहीं नगर थाना प्रभारी सरत कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक की माँ ने लिखित आवेदन थाना में दिया है..मां के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.. बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें