सहरसा-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा फिर गोली मारकर हुये फरार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

30 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी युवक सदर अस्पताल हुआ रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज बाइक सवार अपराधियों ने एक 30 वर्षिय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के डरहार थानां क्षेत्र अंतर्गत बेल्ही पुल की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही परिजन जख्मी युवक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ जख्मी इलाजरत है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम विजय यादव है जिसकी उम्र तकरीबन 30 साल है और सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार थाना क्षेत्र के सत्तौर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस घटना को लेकर जख्मी विजय यादव ने बताया कि घर से आ रहे थे रास्ते ने चार पांच लड़का हमको घेर लिया और जमकर पीटा उसके बाद दो गोली चला दी जिसमें एक गोली हांथ में लग गयी।जख्मी ने ये भी कहा कि सभी लड़के को पहचानते हैं जो मेरे साथ मारपीट किया और गोली चलाया है।मारपीट में मौसम यादव,मनीष यादव और उसके साथ बहुत लड़का था।
BYTE :- जख्मी युवक का नाम विजय यादव।

Join us on:

Leave a Comment