मधुबनी- 25 हजार का ईनामी व टॉप टेन अपराधी में शामिल बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

खिरहर थाना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मधुबनी जिले के खिरहर थाना की पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 25 हजार का ईनामी व जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के भरण टोले का रहने वाला गौतम कामत के रूप में बताया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम एसटीएफ की टीम खिरहर थाना पहुंची। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर एसटीएफ टीम के साथ खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी व एसआई नागेन्द्र कुमार उमगांव बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित हिसार नीम चौक पर पहुंची। जहां से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है। अपराधी के विरुद्ध जयनगर थाने में दो, हरलाखी थाने में एक, खिरहर में एक और इंदौर के विजय नगर थाने में एक मामला दर्ज है। इस संबंध में खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में पुख्ता सुरक्षा के साथ भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment