रिपोर्ट- सुमित कुमार!
दोहरे हत्याकांड में पत्रकार सहित चार गिरफ्तार।आरोपी पत्रकार कुख्यात अपराधी पचास हजार का इनामी पवन मंडल का संभालता था आपराधिक कारोबार।एसपी ने किया खुलासा।
-मुंगेर पुलिस ने 13 जुलाई को हुए दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना इलाके के बांक मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने पान मसाला लेने रुक एक होटल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने कर में बैठे मनजीत मंडल और ड्राइवर चंदन की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनजीत को 6 तो चंदन को पांच गोली मारी गई थी। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई थी।यह वारदात जमीन कारोबार को लेकर जिले के टॉप 10 और पचास हजार के इनामी अपराधी पवन मंडल के इशारों पर हुआ था।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी राहुल कुमार और फंटूश यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 13 जुलाई को मुफस्सिल थाना इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस के द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जिले के टॉप 10 फरार अपराधी पवन मंडल के इशारों पर घटना को अंजाम दिया गया था। पवन मंडल लगातार फरार चल रहा है और उसके अपराधिक कारोबार को सफिया सराय थाना क्षेत्र के फ़रदा गांव के गुणानंद ठाकुर के पुत्र पत्रकार अभिषेक कुमार सम्हाल रहा था। मृतक मनजीत मंडल की हत्या की पटकथा फरवरी महीने में ही लिखी गई थी और घटना को अंजाम देने के लिए अभिषेक लगातार अपराधियों के संपर्क में था और 13 जुलाई को इस दौर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में नामजद अपराधी नवीन तांती उर्फ लुल्हा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि पत्रकार अभिषेक कुमार से इसकी हत्या को लेकर डील हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को उसके घर से उठाकर पूछताछ की जिसके बाद अभिषेक ने पवन मंडल के इशारे पर इस पूरे घटना की प्लानिंग की और घटना होने के बाद कैसे शूटर को कहां भेजना है , पैसा देना,गाड़ी को और हथियारों को कैसे ठिकाना लगाना है सारी व्यवस्था अभिषेक के द्वारा की गई थी। इसके अलावा मृतक के सारी गतिविधि और शूटर को उसकी पहचान बताना आदि कराया था। इसके बाद पुलिस ने अमरजीत उर्फ डेविड और सनी उर्फ भानु को फरदा गांव से ही गिरफ्तार किया है। इन सभी को अभिषेक के द्वारा ही इस घटना में शामिल किया गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है।
एसपी ने बताया कि इस घटना में करीब 12 लख रुपए में डील हुई थी जिसमें शूटर के अलावा बाइक खरीदना रेकी करने आदि में लगाया गया था। एसपी ने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी अभिषेक ही है जिसने इस पूरे घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बाद से ही अभिषेक शक था लेकिन सबूत नहीं होने की वजह से पुलिस लगातार इसके गतिविधि पर निगरानी रख रही थी। उन्होंने बताया कि अभिषेक के पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया है जिससे घटना की पूरी प्लानिंग पवन मंडल से बात कर की गई थी। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटना को बारीकी से अंजाम तक पहुंचने वाले सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बाइट – सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




