उत्तर प्रदेश निर्मित शराब की खेप आरा जंक्शन से पुलिस ने किया बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/ उत्तर प्रदेश के निर्मित शराब का खेप बुधवार को आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से बरामद हुआ है, यह उपलब्धि रेल थाना पुलिस को डाउन लाईन से आने वाली13202 डाउन मगध एक्सप्रेस के ए टू बोगी से मिली है,रेल थाना पुलिस ने शराब को जप्त कर उद्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, हालाकि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान कर रही है

      रेल सूत्रों के अनुसार नये साल के जश्न को देखते हुए शराब कारोबारी शराब को स्ट्रॉक करने के लिए शराब का खेप उत्तर प्रदेश के साथ साथ विभिन्न स्थानों से लाने का काम कर रहे हैं, उक्त सूचना के बाद रेल पुलिस ने दिल्ही से आने वाली मगध एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी से शराब का खेप बरामद किया है, बता दें कि 6 बैग में रखा लगभग 58 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है

Join us on:

Leave a Comment