रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– नीतिश मोदी सरकार जनता के साथ कर रही वायदा खिलाफी-मयंक कुमार यादव
9 मार्च को पटना में आयोजित भाकपा(माले)के बदलो बिहार, महाजुटान में बेनीपट्टी अनुमंडल से भाग लेगी हजारों लोग -श्याम पंडित
भाकपा–माले नेता मयंक कुमार यादव एवं श्याम पंडित ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के मेघवन मे धर्मदास पासवान एवं लोरिका मे बिक्रम पासवान, की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश मोदी की सरकार जनता से किये गये वायदा से भाग रही है। यही कारण हैं कि भाकपा–माले ने हक दो-वादा निभाओ अभियान चलाकर जहां हर भूमिहीन गरीब परिवारो को 5 डिसमल बासभूमि एवं पक्का मकान और अत्यंत गरीब परिवारो को दो लाख सरकारी अनुदान देने की वायदा को लागू कराने के लिए आंदोलन चला रही है। वही जन आकांक्षा के मद्देनजर बदलो बिहार, न्याय यात्रा और न्याय सम्मेलन आयोजित किया है। जिसमे जनता का भारी समर्थन मील रहा है।
आगे बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेताओं ने कहा कि नीतिश सरकार अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को रोकने में बिफल साबित हुआ है। स्मार्ट मीटर जैसे खून चूसवा बिजली मीटर के जरिये गरीबों को बिजली अधिकार छिनने की साजिश कर रहे हैं। अब इस सरकार को बदलने की आकांक्षा जनता में बलबती हो चली है।भाकपा–माले द्धारा आयोजित 9 मार्च के बदलो बिहार, महाजुटान में बेनीपट्टी अनुमंडल से हजारों की संख्या में जनता पटना जायेगी। इसकी तैयारी में बेनीपट्टी, मधवापुर, हरलाखी प्रखंडों के गांव गांव में बैठक चलाये जा रहे हैं।
इससे पहले मधवापुर प्रखंड के बिशनपुर, बिहारी, हरलाखी प्रखंड के ऊंमगांव में जुड़ी चौपाल, लखींद्र सदाय, बुच्चन झा की अध्यक्षता में बैठकों का दौर चला है। जिसे माले नेता मदन चंद्र झा, कामेश्वर राम, संतोष कामत के साथ ही अन्य साथियों ने भी संबोधित किया। बैठकों में भाकपा–माले के दिवंगत महासचिव कामरेड बिनोद मिश्र के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।




