रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई नगर परिषद क्षेत्र के उझण्डी शिव मंदिर के पास खलिहान में रखे धान भरे पुंज में मंगलवार की रात्रि बाद करीब 3:00बजे आग लग गई। जबतक ग्रामीणों की नजर आग पर पड़ती तबतक आग खलिहान में रखे आधा दर्जन से अधिक पुंज को चपेट में ले लिया। उंसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया आग बुझाने के लिए ग्रामीण कूद पड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। उंसके बाद बारी- बारी से चार अग्निशमन वाहन पहुंचे तब ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक धान भरा अधिकांश बिचाली जलकर राख हो गया। जिससे सात छोटे
किसानों के सपनों पर पानी फिर गया। इस अगलगी में करीब डेढ़ लाख धान भरा बिचाली के नष्ट होने की बात बताई जा रही है
और करीब सात से आठ लाख रुपए के नुकशान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग कैसे लगी है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। स्थानीय
ग्रामीणों ने बताया कि मंजू देवी का 20 हज़ार बिचाली, हरिकिशोर रावत का 12 हज़ार,
दशरथ मंडल का 40 हज़ार,
जयप्रकाश मंडल का 30 हज़ार,
मनोज मंडल का 45000 और
रोहित कुमार मांझी का 6,000 व अन्य किसानों का धान भरा बिचाली जलकर नष्ट हो गया। इस नुकशान के बाद किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। वहीं किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
वाइट –अग्निशमन अधिकारी
वाइट –पिडित किसान




