पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल 50 हज़ार के इनामी बदमाश सुदामा यादव को गया से गिरफ्तार कर लिया है। कई संगीन मामलों में था वांछित सुदामा यादव पर हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सुदामा ने वर्ष 2022 में जहानाबाद के मिश्र बिगहा निवासी जगदेव प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल चार गंभीर मामले दर्ज हैं।
एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सुदामा यादव की गिरफ्तारी से जिले के कई अपराध मामलों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, और उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानी जा रही है। अपराध की सूची में शामिल और भी राज खुलने की उम्मीद सुदामा यादव की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को उम्मीद है कि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी। राजीव कुमार सिंह, डीएसपी, जहानाबाद का करना है कि सुदामा यादव जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी से कई संगीन मामलों के सुलझने की उम्मीद है। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जहानाबाद में लगातार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से एक तरफ यहां पुलिस महकमा में हलचल मच गई है वहीं अपराधियों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।




