अवैध खनन के खिलाफ डिप्टी सीएम व खनन मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान!

SHARE:


रिपोर्ट- अमित कुमार!

विजय कुमार सिन्हा ने की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा, बिहारी योद्धाओं को जल्द मिलेगा इनाम”
दिनांक 17.12.24 को विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री सह मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार ने जिला खनिज विकास पदाधिकारियों और खान निरीक्षकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अवैध खनन के खिलाफ उठाए गए कदमों और कार्रवाई की समीक्षा की गई। श्री सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष बिहार ने वृहद खनन के क्षेत्र में कदम रखा है और अवैध खनन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले जिला खनिज अधिकारियों और खान निरीक्षकों को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। बिहारी योद्धाओं को ट्रक पकड़वाने पर 5000/- और ट्रैक्टर पकड़वाने पर 10,000/- रुपये दिए जाएंगे। इस पहल से अवैध खनन पर काबू पाने के साथ राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।

Join us on:

Leave a Comment