:- रवि शंकर अमित!
– -मोकामा नगर के मोकामा घाट में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला।गंगा किनारे अवस्थित शिव मन्दिर में भारत का सबसे जहरीला सर्प रसेल वाइपर मन्दिर में घुस गया और शिवलिंग से लिपट गया।इस करिश्मे की खबर फैलते ही आस-पास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।लोगों ने इस करिश्मा को भोले शंकर की साक्षात लीला मान पूजा-अर्चना शुरु कर दी और मनौतियां भी मांगी गयी।हालांकि,बाद में वन विभाग की टीम ने रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया।तकरीबन दो घंटे तक लोगों के बीच आस्था का सैलाब उमड़ता रहा।लोगों की उमडती आस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभलना पड़ा।बाइट-वन विभाग की टीम।




