पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात नियोजन पक्ष, श्रम पक्ष एवं प्रशिक्षण पक्ष के विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को टूल किट, स्टडी किट, KYP Certificate सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित श्रमिक एवं असंगठित मजदूर एवं उनके श्रमिकों को चेक वितरित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा नियोजन मेला में मौजूद युवक/ युवतियों को रोजगार प्राप्त करने एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्राप्त कर लौटे।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन में बताया गया कि बिहार सरकार के प्रगतिशील सोच को सार्थक तौर पर एवं व्यावसायिक रूप एवं आयाम देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के अधिक बेरोजगारों को लाभ मिल सके।
जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला नियोजनालय, जहानाबाद सुश्री आकृति कुमारी द्वारा बताया गया कि स्थानीय गांधी मैदान जहानाबाद के प्रांगण में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 2112 अभ्यर्थियों ने भाग लिया गया, कुल 1333 अभ्यर्थियों ने 25 कम्पनियों के यहां बायोडाटा दिया गया, जिसमें 406 अभ्यर्थियों को परीक्षा/ साक्षात्कार/ अगले दौर के लिए Shortlist किया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में बीआरसीसी, श्रम विभाग, जीविका, आर.से.टी., आई.टी.आई., कुल 05 विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया और अभ्यर्थियों को अपने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
उक्त नियोजन मेला में सफल बनाने के लिए जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी, जिला कौशल प्रबंधक संतोष कुमार, जिला कौशल विकास विशेषज्ञ नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




