रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
वैशाली। हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो मैं पैदल जा रहे दोसगे भाइयों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने छोटे भाई को मृत्यु घोषित कर दिया तो बड़े का इलाज चल रहा है। मृतक और घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश माझी के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार घायल आकाश कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई पिता के लिए खाना लेकर उसे देने अपने घर से पैदल जा रहा था। तभी सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां जाचके बाद डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया। तो गंभीर स्थिति में दूसरे का इलाज चल रहा है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग को आगजनी कर रंगीला चौक के निकट जाम कर दिया है। जाम की सूचना पर पहुंचे सदर थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं है। किशोर की मौत हो जाने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो बुरा हाल है।




