तेजस्वी यादव की महिला योजना पर ललन सिंह का तीखा प्रहार, राहुल और प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव की महिलाओं को ₹2500 प्रति महीने देने की योजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही राहुल गांधी के हालिया बयान और प्रियंका गांधी की समझ पर भी कटाक्ष किया। ललन सिंह ने उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया गठबंधन के हालात पर तंज कसा।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के महिलाओं के लिए ₹2500 प्रति महीने की योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके माता-पिता जब 15 साल तक बिहार की सत्ता में थे, तब उन्होंने ऐसी कौन-सी योजनाएं लाई थीं। उन्होंने तेजस्वी के वादों को “सिर्फ दिखावा” करार दिया।

संविधान संशोधन के मुद्दे पर ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान संशोधन किया, जबकि हमने देशहित में संविधान संशोधन किया है। प्रियंका गांधी जी को यह समझना चाहिए।”

उमर अब्दुल्ला द्वारा नीतीश कुमार पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में रहकर भी क्या करते? इनका हश्र देख लीजिए। गठबंधन के पास न कोई रणनीति है, न नेतृत्व।”

राहुल गांधी के “अंगूठा” वाले बयान पर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी को विपक्ष का नेता होने के नाते गंभीरता दिखानी चाहिए। इस तरह के बयान उन्हें शोभा नहीं देते।”


“तेजस्वी यादव को अपनी महिला योजना से पहले अपने माता-पिता के 15 साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस को भी समझना चाहिए कि संविधान देश के लिए होता है, न कि स्वार्थ के लिए।”
– ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

Join us on:

Leave a Comment