रिपोर्ट – अमित कुमार!
BPSC की 70वीं परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र वितरण में देरी और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्र नेता सौरभ कुमार ने BPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर 12:30 बजे तक कई छात्रों को प्रश्नपत्र नहीं मिले। इसके अलावा, छात्रों के साथ हाथापाई और धमकी भरे व्यवहार की भी घटनाएं सामने आईं।
सौरभ कुमार ने आरोप लगाया कि BPSC की गरिमा पहले ही दांव पर है, और इस बार भी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले हुए पेपर लीक मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, और अब BPSC खुद अपनी जांच कर रही है, जो संदेह को और बढ़ा रही है।
छात्र नेता ने बिहार सरकार से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह सिर्फ परीक्षा प्रक्रिया का मुद्दा नहीं है, बल्कि BPSC की गरिमा और छात्रों के भविष्य का सवाल है।




