रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिले में एक फिल्म में अक्सर इस तरह की खबर हम लोग देखा करते थे कहावत है अगर सच्चा प्यार हो तो सात समुंदर पार की भी दूरी कम हो जाती है और दोनों एक दूजे के हो जाते हैं। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के लोहार टोला निवासी शिवम कुमार ओर मध्यप्रदेश की रीतू कुमारी की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। दरअसल जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र सेठ विश्वकर्मा के पुत्र शिवम कुमार अपनी रोजी रोजगार के लिए सूरत एक धागा फैक्ट्री में काम करने गए थे। वहां दूसरी और मध्य प्रदेश की रितु कुमारी भी काम करती थी जिस काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए और दोनों को प्यार हो गया। और दोनों कुछ दिन से रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन अचानक जमुई के शिवम किसी काम से प्रेमिका को बिना बताए अपना घर जमुई चले आए वही प्रेमिका ने शिवम को फैक्ट्री में न होने के बाद परेशान हो गई और वह भी अचानक शिवम के घर निकल गई और मध्य प्रदेश अपना घर ना जाकर वह सीधा ट्रेन पकड़ कर जमुई पहुंच गई। वहीं देर रात होने के कारण रितु रात भर स्टेशन में गुजारी और सुबह होते ही पूछते पूछते शिवम के घर पर पहुंच गई। जहां अचानक शिवा मूवी के परिवार वाले रितु को देखकर चौंक गए और रितु शादी का दबाव बनाने लगी तब जाकर घर वाले राजी हो गए और जमुई के पत्नेश्वर धाम मंदिर में दोनों की शादी रचा दी। यह शादी अब जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ और लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। वही प्रेमिका ऋतु का कहना है कि हम लोग पिछले 3 साल से धागा फैक्ट्री में काम कर रहे थे वही काम करने के दौरान हम लोगों में प्यार हो गया और हम लोग रिलेशनशिप में रह रहे थे जिसकी जानकारी हमारी घरवाली को भी थी हम काम कर रहे थे और अचानक मैंने कई दिन से शिवम को नहीं देखा और बातचीत भी नहीं हो रही थी तब जाकर मैं अपने प्रेमी के घर जाने को ठान लिया और ट्रेन से जमुई पहुंचकर शिवम से शादी रचा ली और हम लोग काफी खुश हैं। वही प्रेमी के पिता सेठ विश्वकर्मा का कहना है कि बेटे अगर खुश है तो हम लोग भी खुश हैं अगर बहू के पिता घर वाले आते हैं तो हम लोग उन्हें मनाएंगे और उनको भी राजी करेंगे और हम लोगों ने तो आशीर्वाद दे दिया है। वही शिवम का कहना है कि हम लोग एक साथ काम करते थे और इसकी शादी कहीं और होने वाली थी जिस वजह से यह मेरे घर पर चली आई है और ससुराल पक्ष के लोग भी राजी हैं उनसे भी बात हुई है हम लोग पूरी तरह से खुश हैं।
बाइट,रितुकुमारी,प्रेमिका
बाइट,शिवम कुमार,प्रेमी
बाइट, सेठ विश्वकर्मा,प्रेमी शिवम के पिता




