रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बसें हुए परिवार को बासगीत पर्चा और प्रधानमंत्री आवास दे पदाधिकारी, घर तोड़ना है षड्यंत्र — प्रेम कुमार झा
मधुबनी जिले के ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक मधुबनी जिला कमिटी के द्वारा एक जांच टीम कलुआही प्रखंड अन्तर्गत लोहा पंचायत के लोहा गांव में वार्ड नंबर 9 में महादलित के घर तोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज कराया है। वहीं जांच टीम द्वारा प्रशासन के रबैए पर एतराज़ जताते हुए कहा है कि बलपूर्वक अंचला अधिकारी कलुआही द्वारा महादलित दिलीप राम, महेंद्र राम ,राजकुमार राम, बचनू राम, सहित अन्य के 25 आवासीय भवन को बुलडोजर से तोर दिया गया। इस कार्रवाई में 30 महादलित परिवारों के आवासीय घर एवं जानवरों का गाय ,भैंस, बकरी ,का घर तोड़कर व उजाड़ दिया गया। इन नेताओं का कहना है कि जीस तालाब के भिंडा पर ये महादलित परिवार बसा हुआ था उन तालाब के अन्य तीन भिंडों पर दबंग संपन्न ब्राह्मण परिवार सहित अन्य जाति के लोग भी बसे हुए हैं। तो कार्रवाई के नाम पर दलित परिवार को ही क्यों टारगेट किया गया। इन संम्पन्न परिवारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर को क्यों नहीं तोड़ा गया यह आश्चर्य एवं खेद की बात है। महादलित परिवारों को उजाड़ा गया, जल जीवन हरियाली के नाम पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया, लेकिन दूसरे भिंडे को वैसे ही छोड़ दिया गया, जो अन्याय है। जबकि वहां चारों भिंडा बिहार सरकार की जमीन है।ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का जिला कमिटी के तरफ से तीन सदस्यीय जांच टीम में राज्य कमिटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा, जिला महासचिव कामरेड बेचन राम, जिला कमिटी सदस्य गुड्डू मंडल ने संयुक्त रूप से कहा है कि महा दलित के साथ इस दिसंबर महीना में अत्यंत ठंड के महिने में घर उजार देना, छोटे-छोटे बच्चों, मवेशी को हाल देखा देख कर कहीं से भी इसे उचित नही कहा जा सकता है। प्रशासन द्वारा किए गए इस घटना का पार्टी घोर निंदा करती है। साथ ही जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार से मांग करती है कि गरीबों के साथ जो अत्याचार अन्याय करने वाले पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई किया जाए और महादलितों को बासगीत पर्चा देकर प्रधानमंत्री आवास दिया जाए।




