नालंदा- 15 दिसंबर को आहूत जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारी पूर्ण!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

नालंदा -महाराष्ट्र में चुनाव और बिहार में उपचुनाव के बाद एनडीए के बेहतर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के हौसले बुलंद है। यही वजह है कि अब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हुई है। इसी कड़ी में 15 दिसंबर को बिहार शरीफ का श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जेडीयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। किसी कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ललन सिंह के अलावे बिहार के कई मंत्री एवं विधायक मौजूद रहेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया जाएगा। जेडीयू नेताओं ने एक सुर में कहा अबकी बार फिर से नीति से कुमार। अभी से ही एनडीए 225 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा कर रही है।

बाइट।मोहम्मद अरशद जिलाध्यक्ष
बाइट।भवानी सिंह प्रवक्ता जेडीयू

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment