रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार
70 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, बिहार में हर परीक्षा लीक हो जा रहा है इसका जिम्मेदार बिहार सरकार खुद है यह कहना है बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दरअसल पीटी परीक्षा में कुछ जगहों पर प्रषार्थियों द्वारा किए गए हंगामे को लेकर तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए सरकार पर हमलावर दिखे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा जदयू हम और चिराग पासवान की पार्टी की सरकार है लेकिन हमें नहीं लग रहा है कि बिहार में कोई सरकार नाम की चीज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोए हैं या कोई हैं या फिर होश में नहीं है ये किसी को नहीं पता है। बिहार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जा रहा है। छात्र-छात्रा जब अपनी मांग लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उनके ऊपर सरकार द्वारा लाठी चलाई जाती है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह द्वारा छात्र की पिटाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पटना के जिला अधिकारी छात्र को पीट रहे हैं लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी मौन है। बिहार में दो दो उपमुख्यमंत्री है वह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं छात्रों का आरोप है कि बिहार के कई सेंटरों पर जो उन्हें पेपर मिल उसकी सील पैक पहले से ही टूटा हुआ था। उसके बावजूद भी छात्रों को 30 मिनट एक घंटा लेट से पेपर मिला परीक्षा समाप्त के समय ही उनसे पेपर ले लिया गया। छात्रों को जब आधा घंटा एक घंटा पेपर लेट से मिला तो छात्रों के साथ सरकार ना इंसाफी कर रही है धोखा कर रही है।
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में यही बिहार के युवा सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने अभी कहा कि बिहार में पेपर ही नहीं लिखा हुआ है बल्कि सरकार ही लीक हो चुकी है।
बाइट
तेजस्वी यादव




