BPSC परीक्षा के मद्देनजर रात से ही होटल्स रेस्टुरेंट में छापेमारी जारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बीपीएससी परीक्षा को लेकर बरिए पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने होटलों रेस्टोरेंट एवं कैफे में देर रात चलाई छापामारी अभियान

मधुबनी नगर मुख्यालय में शुक्रवार को होने वाली बीपीएससी परीक्षा को लेकर बरिए पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरूवार की देर रात तक विशेष समकालीन अभियान के तहत शहर स्थित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और कैफे में विषेश रूप से छापेमारी अभियान चलाई। होटलो और रेस्टोरेंट में चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत विशेष रूप से ध्यान रखा गया कि शुक्रवार को होने वाली बीपीएससी परीक्षा में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक वस्तु जिससे परिक्षा में धांधली होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे उपकरणों को लेकर सघन तलाशी ली गई।इसको लेकर नगर थाना अध्यक्ष के मौजूदगी मे पैंथर पुलिस की टीम शहर के सभी होटलों रेस्टोरेंट एवं कैफे में आए अभ्यर्थीयो की सघन जांच परताल व तलाशी लिए। नगर थाना पुलिस की एक टीम शहर के स्टेशन रोड, वाटसन स्कूल के पास स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में आए अभ्यर्थीयो की सघन जांच किया। तो वही पुलिस की कुछ टीम आरके कॉलेज रोड स्थित सभी होटल रेस्टोरेंट में रूके अभ्यर्थीयो की कागजात की जांच पड़ताल किया।होटल और रेस्टोरेंट में रूके अभ्यर्थीयो के जांचों उपरांत नगर थाना अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि बरिए पदाधिकारी के निर्देशानुसार शहर के अलग अलग इलाकों में स्थित होटल और रेस्टोरेंट में विषेश रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया है। अभियान में बीपीएससी परीक्षा देने आए अभ्यर्थीयो की बाड़ीकी से जांच किया गया। शहर के सभी होटल और रेस्टोरेंट की तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही हुई है। होटल और रेस्टोरेंट के विषेश छापेमारी अभियान में नगर थाना अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, एस आई रानी कुमारी , पैंथर पुलिस की टीम परिक्षा में आए अभ्यर्थीयो की सघन जांच परताल किया।

Join us on:

Leave a Comment