रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी में गोली बारी रुकने का नाम नही ले रहा दिसंबर महीने में गोली बारी में चार लोग की मौत हो चुकी है
फिर एक गोलीबारी में फुलपरास अनुमंडल के नरहीया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में देर रात एक युवक को ले ली है जान
मधुबनी जिला में गोलीबारी की घटना खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है जिले में अब तक दिसंबर माह में छ गोलीबारी की घटना हो चुकी है।अब तब की गोलीबारी में चार लोगो की मौत हो चुकी है। जिले में लोजपा के जिला उपा अध्यक्ष के ऊपर अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में सफल हो जाते है। ऐसी ही एक घटना फूलपरास अनुमंडल क्षेत्र के नरहिया थाना के भपटियाही गांव में चली गोलीबारी की बात करे, मालूम हो कि गुरूवार की देर रात मृतक युवक गांव में भोज खाकर अपने घर की तरफ जा रहा था तभी घर के बगल वाले पड़ोसी के घर में किसी बात को लेकर मां बेटे के बीच आपसी झगड़ा चल रहा था। झगड़ा छुड़वाने को लेकर गए युवक को गोली मार कर हत्या कर दिया।
मृतक युवक की पहचान नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव वार्ड 3 के रोहन कुमार राय, 21 वर्ष, पिता गणेश राय के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल की और दौड़ पड़े गोली लगने से घायल युवक को लोगों ने उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी की घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वही पुलिस की टीम गोलाबारी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की पुलिस को आते देख आरोपी वरुण कुमार राय भागने लगा पुलिस की टीम आरोपी वरुण को खदेड़ कर पकड़ लिया। थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी कर थाना लेकर पहुंची और पुछताछ कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायक हिरासत मे भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं जिले में लगातार बढ़ रहे गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है।




