उत्पाद विभाग की कार्रवाई को अवैध बताकर राजद ने किया जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के नाम पर लगातार की जा रही गरीबों पर दमन के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार मार्च निकालकर उत्पाद विभाग एवं जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि वह अपने आदत से बाज आये नहीं तो जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। जहानाबाद के झुनाठी से राजद कार्यकर्ताओं ने प्रतिकार मार्च निकालकर जहानाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य सडको से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे। जहां संमाहरनालय के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया ।इस प्रतिकार मार्च में राजद के जहानाबाद विधायक सुदय यादव ,राजद नेता रमेश यादव, राजद के जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ,जहानाबाद राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, परहंस राय धर्मपाल यादव विनोद यादव समेत भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे ।राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं बिहार के नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नराबाजी किया। राजद नेताओं का कहना था कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है बावजूद इसके शराब कहां से आ रहे हैं। उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के नाम पर गरीब गुरुबों के साथ प्रतिदिन मारपीट कर झूठा मुकदमा मे फंसाया जा रहा है ।इतना ही नहीं गरीब गुरबों को पकडकर उनसे पैसा वसूला जा रहा है। गत पांच दिसंबर को झुनाठी में उत्पाद विभाग ने जिस तरह से शराब के नाम पर नंगा नाच किया। वह किसी से छुपा हुआ नहीं है ।उत्पाद विभाग के द्वारा कई गरीबों को मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिया गया कई लोगों का सर भी फाड़ दिया गया। जिसमें दो लोगों को गंभीर रूप में पटना रेफर किया गया ।इस घटना के खिलाफ झुनाठी बाजार के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर गुरुवार को विरोध जताया। इस घटना के विरोध में निकाली गई राजद के द्वारा प्रतिकार मार्च में उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नरबाजी किया गया ।साथ ही साथ बिहार सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर ऐसे भ्रष्ट उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार नहीं चलाई गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा
। राजद कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो जहानाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम है उसका भी हम लोग जोरदार प्रतिकार करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment