रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
ऐमधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जगतपुरा बरैया टोल से एक शराब कारोबारी को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी का पहचान मिट्ठू कुमार, पिता जगदेव मुखिया, गांव जगतपुरा बरैया टोल, थाना रहिका के रूप मे किया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 473 लिटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध बिहार मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को लेकर न्यायिक हिरासत मे मधुबनी व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया है।




