लालू यादव द्वारा नितीश पर दिये बयान के विरुद्ध जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च, लालू यादव पर कसा तंज

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर तक मार्च किया, जहां वे हाथों में पोस्टर लेकर और काली पट्टी बांधकर लालू यादव को “बिहार का जोकर” बताते नजर आए।

प्रदर्शन के दौरान पोस्टरों पर “गजबे रफ्तार जोकर अवतार” लिखा गया था, जिसमें लालू प्रसाद की तस्वीर भी थी। जदयू नेताओं ने लालू यादव की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए कहा कि राजनीति में भाषाई मर्यादा का पालन बेहद जरूरी है।

जदयू नेता कृष्ण श्रुतिधर ने कहा, “लालू यादव ने अपने बयान से महिलाओं और बेटियों का अपमान किया है। यह बयान एक जिम्मेदार नेता की भाषा नहीं हो सकती। लालू यादव राजनीति के जोकर बन गए हैं।”

जदयू ने इस बयान को राजनीति का स्तर गिराने वाला बताया और आगे ऐसे बयानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही।

Join us on:

Leave a Comment