पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद न्याय मंडल में शनिवार को आयोजित होने वाली इस साल की चौथी एवं आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैl जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व्रजेश कुमार के निर्देश पर लंबित मामलों के निपटारे के लिए जहानाबाद न्याय मंडल में तेरह न्याय पीठ का गठन किया गया हैl जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में मामलों के निपटारे के लिए नौ न्याय पीठ का गठन किया गया है l जबकि अरवल न्यायालय में मामले के निपटारे के लिए चार न्यायापीठ का गठन किया गया हैl उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार ने दिया है l उन्होंने बताया कि प्रत्येक न्यायपीठ में एक न्यायिक पदाधिकारी के अलावा एक पैनल अधिवक्ता को मामले के निपटारे के लिए नियुक्त किया गया है l उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में जावेद अहमद खान, कुमार कौशल किशोर सभी डी एस ए जे, कौशलेंद्र कुमार शुक्ला सी जे एम, अदिति कुमारी एसीजेएम, प्रेरणा सिंह मुंशीफ़ सह न्यायिक दंडाधिकारी, कुमारी डिंपी, अंकित रंजन, आलोक कुमार सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं रंजीत कुमार एसीजेएम सह सचिव को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया हैl जबकि अरवल न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए चार न्यायपीठ का गठन किया गया है l न्यायपीठ में मनीष कुमार पांडे सीजेएम विभूतिभूषण एसीजेएम ईश्वर चंद्र अकेला एसडीजेएम उर्मिला आर्य मुंसीफ को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया हैl राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनिय आपराधिक एन आई एक्ट उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम बैंक ऋण टेलीफोन बिल मोटर दुर्घटना दावा श्रम विभाग जल एवं बिजली बिल भू अर्जन वाद दांपत्य विवाद संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा l उन्होंने पक्षकारो से अपने मुकदमों का बढ़ चढ़कर निपटारा करने का अनुरोध किया है l इसको लेकर पक्षकारों को सूचना दी जा चुकी है l




