रिपोर्ट – अमित कुमार!
एंकर:
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर अक्षरा से ये रकम मांगी, जिसके बाद अभिनेत्री ने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मुख्य समाचार:
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बताया जा रहा है कि रंगदारी की धमकी से परेशान होकर अक्षरा ने दानापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोन कॉल की जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
अक्षरा सिंह के साथ हुई इस घटना ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।




