रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7:00 से शुरू हुआ है।जिसको लेकर भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतनिया के निर्देश पर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो। शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती तरारी विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पर की है। वहीं जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि आज मतदान सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा और इसके बाद 23 नवंबर को मटन की गिनती की जाएगी ।तरारी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,81,049 है ।जिसमें 16,63,034 पुरुष मतदाता है वहीं 1,45,111 महिला मतदाता है ।जबकि 4 थर्ड जेंडर भी मतदाता है ।इन सभी को सुविधापूर्ण मतदान करने के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इन सभी मतदान केदो पर 181 अति संवेदनशील घोषित करते हुए यहां पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। बाहर से विशेष पुलिस बल की आठ कंपनियों को जिले में तैनात किया गया है। ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो। तरारी विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ मतदान करने के लिए 43 सेक्टर पदाधिकारी 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 7 सब सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इन सबों की निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। वहीं जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने तरारी विधानसभा क्षेत्र के आम जनता से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नही दें। वही भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने भी तरारी विधानसभा क्षेत्र के आम जनता से अपील किया है कि भय मुक्त होकर अपना मतदान करें किसी के बहकावे में नहीं आए और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है की सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किए गए हैं ताकि किसी मतदाता को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।आज जिला नियंत्रण सेंटर से लाइव तश्वीरें जो आप देख रहे हैं यहां जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया और एस पी भोजपुर मिस्टर राज की कड़ी निगरानी देखी जा रही है।वहीं हर बूथ पर जिलाधिकारी और एस पी भोजपुर ने खुद पहुंच कर वोटिंग का जायजा लिया है।
बाईट/-के के सिंह




